• 28-04-2024 19:24:43
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

ओवरइटिंग से बचने के लिए इस चीज को करें अपनी डाइट में शामिल, वेट लाॅस में भी मिलेगी मदद

सभी घरों में सूजी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। भगवान के भोग में भी और घर के ब्रेकफास्ट में भी सूजी काफी काम आती है। हेल्थ के लिए भी यह काफी फायदेमंद मानी जाती है। सब्जी में कार्ब्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, सूजी आटे से ही बनाई जाती है। इसलिए थोड़ी मात्रा में ही इसका सेवन करने से पेट भर जाता है। जिसके कारण काफी समय तक भूख भी नहीं लगती है। इससे वजन भी नियंत्रित होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे सूजी को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

उपमा

 

उपमा काफी कम तेल और मसालों में बनाया जाता है। साथ ही उसमें हेल्दी वेजिटेबल भी डाले जाते हैं। ये खाने में लाइट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह ब्रेकफास्ट के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

 

सूजी हलवा

 

सूजी का हलवा बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है। घी में सूजी रोस्ट करें और इसमें दूध, ड्रायफ्रूट्स डालें, अच्छी रह पकाएं। इसके बाद आप इसमें अपने पसंदीदा स्वीटनर डालकर मीठा बना सकते हैं।

 

 

सूजी पैनकेक

 

आटे में सूजी मिलाकर आप पैनकेक बना सकते हैं। इसमें बनाने के लिए आप धनिया, गाजर, प्याज आदि भी मिला सकते हैं। ये इसकी न्यूट्रिएंट्स वेल्यू बढ़ा देगा। इससे अच्छा टैक्स्चर भी बनेगा।

 

सूजी पास्ता

 

बाजार में मैदा पास्ता मिलता है, लेकिन सूजी पास्ता उससे अच्छा ऑप्शन है। सूजी पास्ता में न्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही ये आपके पास्ता को अच्छा टैक्स्चर भी देता है।

 

 

सूजी सलाद

 

सूजी का सलाद बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। किनुआ की तरह ही इसका सलाद बनाया जाता है। आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां और हर्ब भी डाल सकते हैं।

 

सूजी कुकीज

 

शाम को और आधी रात को लगने वाली भूख के लिए सूजी कुकीज एक अच्छा ऑप्शन है। यह काफी हेल्दी भी होते हैं। इसमें आप मनपसंद चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर

 

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.